Notifications
Clear all

गोरखपुर सिटी में हार्ट मरीजों के लिए सबसे अच्छा अस्पताल कौन सा है?

1 Posts
2 Users
0 Reactions
9 Views
0
[#1]
Topic starter
गोरखपुर शहर में दिनोंदिन अस्पतालों की संख्या बढ़ती जा रही है. हर गली चौराहे पर नये अस्पताल भवनों का उद्घाटन हो रहा है. यह चलन इधर तेजी से बढ़ा है. यहां सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ने के बाद भी अस्पतालों का इस कदर बढ़ना, मरीजों की खरीद फरोख्त की खबरें समाचार पत्रों में आना वाकई चिंताजनक है. मेट्रो सिटीज के बड़े ब्रांड वाले अस्पतालों में 'मुर्दों का इलाज' करने के नाम पर लाखों की वसूली का यह ट्रेंड धीरे धीरे टियर 2, 3 सिटीज में पहुंच रहा है.
 
गोरखपुर में पहले हर मर्ज के गिने चुने चिकित्सक थे. उनके नाम हर जुबां पर होते थे. आंख मूंदकर जाइए और राहत के साथ घर आइए, हालांकि मिसप्रैक्टिशनर हर समय में रहे हैं. लेकिन आज के समय में, मेडिकल पेशे में लगे लोगों के प्रति मरीज का विश्वास एकदम खतम होने के जैसा है. डॉक्टर किस भले चंगे के फेफड़े में stent डाल दें और किसे धकिया कर आईसीयू में घेरे रखें, यह मरीज की शक्ल और हालात से नहीं, उस चमकदार इमारत वाले अस्पताल के लोन से तय होता है.
 
पूर्वांचल में मेडिकल प्रोफेशन वालों के लिए असीम संभावनाएं हैं. कुछ चिकित्सक इन संभावनाओं में ईमानदारी से सेवा भी कर रहे हैं, लेकिन लुटेरों की भरमार है. मेडिकल कॉलेज रोड, स्पोर्ट्स कॉलेज रोड पर होड़ मची है 'अस्पताल' खोलने की. इन मार्गों पर कुछ अस्पतालों का अंदाज बिलकुल हाईवे पर अनियंत्रित वाहनों का है जिनपे लिखा होता है — सटला त गइला बेटा!
 
अब आप जरा सा होशियार न रहें तो काम लगना तय है. जेब तो खाली होगी ही...सकुशल घर आ जाएं तो बड़ी बात है. अब समय है कि किसी के कहने पर मत जाएं...जाने कौन किस गरज से किस डॉक्टर, अस्पताल का नाम बता रहा है. सरकारी अस्पताल जाएं, भले ही वहां अव्यवस्था है....लेकिन जनता के टैक्स के पैसों से सेलरी सरकारी डॉक्टर ले रहा है...जेबकतरा तो आपको कतरने के लिए बैठा ही है.
 
 
बस एक सवाल का उत्तर जानने के लिए मुझे इतनी कहानी यहां दोहरानी पड़ी. आपके देखने में शहर के सबसे अच्छा हृदय रोग चिकित्सक कौन है?

1 Answer
0

1. एम्स गोरखपुर
2. बीआरडी मेडिकल कॉलेज
3. गोरखनाथ चिकित्सालय
4. फातिमा अस्पताल
5. कोई नहीं....

इन अस्पतालों में से अपनी सुविधा के अनुसार कोई एक चुन लें. यहां बात न बने तो लखनउ की ओर जाने पर विचार करें.


Scroll to Top